शादी की खुशी बदली मातम में,मामा की शादी में शामिल होने आए डेढ़ साल के मासूम की DJ गिरने से मौत

Must Read

शादी की खुशी बदली मातम में,मामा की शादी में शामिल होने आए डेढ़ साल के मासूम की DJ गिरने से मौत

नमस्ते कोरबा : कोरबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक शादी की खुशी मातम में बदल गई। मामा की शादी में शामिल होने आए डेढ़ साल के मासूम हरिओम की DJ गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दूल्हे का जीजा कार से स्टंट करने की कोशिश कर रहा था और कार DJ वाहन से जा टकराई।

घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार शारदा विहार रोड की है। बताया जा रहा है कि बारात सूरजपुर से चिमनीभाठा जा रही थी। DJ की धुन पर सभी बाराती नाच-गा रहे थे। दूल्हे का जीजा नीलेश तिवारी, जो मध्यप्रदेश के सागर जिले के निवासी हैं, बारात में कार चला रहे थे। स्टंट के चक्कर में उन्होंने अचानक ब्रेक मारा और पीछे का चक्का उठाने की कोशिश की, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे DJ वाहन से टकरा गई।

DJ के गिरने से मासूम हरिओम, जो दूल्हे की गोद में बैठा था, गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में कार चला रहे नीलेश भी घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने नीलेश की जमकर पिटाई भी की।

इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हा शादी से इनकार करने लगा, लेकिन दुल्हन पक्ष और स्थानीय लोगों के समझाने पर बेहद गमगीन माहौल में विवाह संपन्न कराया गया।

Read more:- *डीएमएफ से शहर सहित जिले के सुदूरवर्ती ग्रामों में बिछेगा सड़को का जाल,सड़क निर्माण हेतु लगभग 143 करोड़ रुपये के कार्यों का किया गया अनुमोदन*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

32 साल की परंपरा, शिवाजी नगर में गरबा का रंगारंग आगाज

32 साल की परंपरा, शिवाजी नगर में गरबा का रंगारंग आगाज नमस्ते कोरबा :- शारदीय नवरात्रि के पहले दिन शिवाजी...

More Articles Like This

- Advertisement -