कोरबा में लॉकडाउन शुरू सड़कों में पसरा सन्नाटा

Must Read
नमस्ते कोरबा :: कोरबा जिले में भी लॉकडाउन की शुरुआत हो चुकी है दोपहर 3:00 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा है इक्के दुक्के के लोग भी नजर आ रहे हैं, इस दौरान बेवजह घर से बाहर निकलना लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील किया है,कि लाॅकडाउन नियमों का पालन करें और किसी समस्या की स्थिती में प्रशासन द्वारा जारी किए हेल्पलाईन नंबरों पर फोन करे।
कोरोना संक्रमण के आक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगया गया लाॅकडाउन सेामवार की दोपहर तीन बजे से प्रभावी हो गया है। इस दौरान जिस किसी ने भी नियमों की अवहेलना करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ाई गई । लाॅकडाउन का पालन कराने को लेकर पुलिस और प्रशासन काफी गंभीर है और आम जनता से उम्मीद कर रही है,कि वे भी नियमों का पालन करे। ताकी कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। कोरबा की पुलिस ने शहर की जनता से अपील करते हुए कहा,कि महामारी की चपेट में आने से बचने के लिए घर पर ही रहे। लोगों की सुरक्षा के लिए ही लाॅकडाउन लगाया गया है,जो उनके ही हित में है।
जहां मेन रोड के सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा वही शहर के विभिन्न कॉलोनियों में आम जनता अभी भी नियमों को अनदेखा कर रही है लोग सड़कों पर बिना वजह के घूम रहे हैं, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने का संदेश शहरवासियों को दिया गया लेकिन कालोनियों में जिस तरीके से लोग बाग बेखौफ होकर घूम रहे हैं आने वाले दिनों में पुलिस प्रशासन को विभिन्न कॉलोनियों मे सतत निगरानी करते हुए लोगों पर कार्यवाही करनी होगी अन्यथा जिला प्रशासन के द्वारा लगाया गया लॉकडाउन व्यर्थ हो जाएगा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं! आधी रात शिवालय की दानपेटी तोड़ ले गए चोर,निहारिका की साडा कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर में...

कोरबा में अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं! आधी रात शिवालय की दानपेटी तोड़ ले गए चोर,निहारिका की साडा कॉलोनी...

More Articles Like This

- Advertisement -