मूसलाधार बारिश से झुग्गी झोपड़ी वालों की जान आफत में,मोतीसागर पारा में चार बच्चों सहित पति-पत्नी घायल

Must Read

मूसलाधार बारिश से झुग्गी झोपड़ी वालों की जान आफत में,मोतीसागर पारा में चार बच्चों सहित पति-पत्नी घायल

नमस्ते कोरबा : कोरबा में आज दोपहर को तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ सबसे ज्यादा असर झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को हुआ है, शहर के इमली डुग्गू और मोती सागर पारा में बारिश की तबाही जमकर देखने को मिल रही है,

जानकारी के मुताबिक इमली डुग्गू क्षेत्र में जहां कई बड़े-बड़े पेड़ और बिजली के खंबे गिर गए हैं,वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद सुफ़ल दास के द्वारा बारिश के दौरान भी लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना गया, एवं वार्ड की स्थिति से नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया,

वहीं दूसरी और मोतीसागर पारा में रहने वाले दीपक दास का परिवार मकान का छत गिरने से बुरी तरह घायल हो गए हैं, परिवार में चार मासूम बच्चों सहित पति-पत्नी दोपहर के वक्त भोजन कर रहे थे कि अचानक तेज हवा और बारिश से पीएम आवास के तहत बन रहे अधूरे मकान का छत गिर गया जिससे बच्चों सहित पति-पत्नी को काफी चोट आई है,

घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड पार्षद ने सक्रियता दिखाते हुए पीड़ितों का तत्काल उपचार कराया, पीड़ित परिवार ने बताया कि पीएम आवास योजना में उनका मकान निर्माण अधीन है जिसके लिए उन्हें सरकार से समय पर राशि उपलब्ध नहीं हो पा रही है इस वजह से मकान पूर्ण नहीं हो सका था, उन्होंने बताया कि इस बारिश में उनका सब कुछ छीन गया है और रहने को भी ठिकाना नहीं बचा, पति पत्नी ने सरकार से गुजारिश की की उनके आवास योजना के तहत मिलने वाली राशि को तत्काल भुगतान कर उनकी सहायता की जाए,

Read more :- कोरबा ब्रेकिंग :शहर में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी से मकान का छज्जा उड़ा,घर का पूरा सामान बर्बाद,परिवार सुरक्षित

कोरबा में दिन में छाया अंधेरा,तेज आंधी तूफान और मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, देखें वीडियो

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,730SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“अब बड़े शहरों जैसा सुपर स्पेशलिटी इलाज आपके अपने कोरबा में, एमजेएम हॉस्पिटल ने जारी किया जुलाई का डॉक्टर विजिट शेड्यूल

"अब बड़े शहरों जैसा सुपर स्पेशलिटी इलाज आपके अपने कोरबा में, एमजेएम हॉस्पिटल ने जारी किया जुलाई का डॉक्टर...

More Articles Like This

- Advertisement -