पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु भारत स्काउट गाइड के छात्रों ने निकाली साइकिल रैली

Must Read

पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु भारत स्काउट गाइड के छात्रों ने निकाली साइकिल रैली

नमस्ते कोरबा : कोरबा शहर के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स तथा लीडर्स सम्मिलित हुए। पर्यावरण एवं जल सरंक्षण का संदेश वाले नारे लिखित बैनर, तख्तियों के साथ साइकिल रैली कलेक्टोरट से प्रारंभ हुई।

जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, सहायक खेल अधिकारी आरके साहू ने साइकिल संदेश रैली को हरी झण्डी दिखा रवाना किया। इस मौके पर जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख भी उपस्थित रहे।नारे लगाते हुए रैली कोसाबाड़ी चौक, नेताजी सुभाषचन्द्र चौक से विद्युत गृह स्कूल मार्ग, आईटीआई- बुधवारी रोड तानसेन चौक होते हुए कलेक्टोरट में समाप्त हुई। यहा पर सभी को स्वल्पाहार कराया गया।

राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव के मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं जल सरंक्षण हेतु साइकिल संदेश रैली का आयोजन राज्य के सभी जिलों में किया गया। साइकिल संदेश रैली भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की स्थापना के 75 वर्ष के परिप्रेक्ष्य में आयोजित की गई।

इस दौरान जिला सचिव भरत सिंह वर्मा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) गनेशी सोनकर, डीओसी द्वय डीगम्बर सिंह कौशिक, उत्तरा मानिकपुरी सहित लीडर्स पूर्णिमा भट्टाचार्य, रेणु श्रीवास्तव, नमिता कड़वे, आरपी दुबे, कौशल सोनवानी, राजीव साहू, जिम्स कश्यप, आसमा कुरैशी, जगन्नाथ नेताम, राज नारायण सिंह आदि की उपस्थिति रही।

Read more:- नहीं हो रही कार्यवाही,वाहन चलाते मोबाइल पर धड़ल्ले से हो रही बातें,शहर में हर जगह मिल जाते हैं वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात करते लोग

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा*अमृत मिशन 2.0 के तहत 20 एमएलडी क्षमता के टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट...

*कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा*अमृत मिशन 2.0 के तहत 20 एमएलडी...

More Articles Like This

- Advertisement -