दर्री बराज के पास मेजर ध्यानचंद चौक के समीप एक जीप में लगी अचानक आग,जीप जलकर खाक

Must Read

दर्री बराज के पास मेजर ध्यानचंद चौक के समीप एक जीप में लगी अचानक आग,जीप जलकर खाक

नमस्ते कोरबा : राह चलते लोग उस समय भौंचक्के रह गए जब एक वाहन में अचानक आग लग गई। बोनट से धुआं उठता देख ड्राइवर वक्त रहते बाहर निकलकर भागा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, वाहन में शोले उठने लगे और पूरी गाड़ी लपटों से घिर गई। कुछ देर में ही पूरी जीप जलकर खाक में बदल गई।

बुधवार शाम सवा छह बजे की यह घटना दर्री बराज के पास मेजर ध्यानचंद चौक की है। बताया जा रहा है कि कंपनी की जीप लेकर ड्राइवर ट्रायल पर था और प्लांट की ओर लौट रहा था। तभी उसने देखा कि बोनट से धुआं उठ रहा है। उसने बोनट खोलने की कोशिश की पर वह खुला ही नहीं और फिर आग की लपटों से पूरी जीप घिर गई। कुछ लोगों ने उपकरण से आग बुझने का प्रयास किया पर कोई फायदा नहीं हुआ।

इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेट को कॉल किया गया। करीब 20 मिनट बाद दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना को देखने ब्रिज पर लोगों की काफी भीड़ लग गई थी।

Read more :- प्रेम की डोर से दांपत्य रिश्ते मजबूत होते हैं,कहा 50 वर्षों से एक दूसरे का हाथ थामे हुए श्री और श्रीमती अग्रवाल ने

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -