भाजपा ने गोपाल मोदी को कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

Must Read

भाजपा ने गोपाल मोदी को कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

नमस्ते कोरबा : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक मजबूती के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गोपाल मोदी को भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।यह नियुक्ति भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंह देव के अनुमोदन से की गई है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और आगामी चुनावों की दृष्टि से कार्य को गतिशील बनाने हेतु यह नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि गोपाल मोदी के नेतृत्व में कोरबा जिला संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

भाजपा सूत्रों के अनुसार  गोपाल मोदी को उनकी संगठन क्षमता, कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति के बाद जोश और नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है, और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की पूरी संभावना है।

Read more:- चले गांव की और देखिए,देश की आत्मा कहे जाने वाले गांवों की हालत जमीनी स्तर पर चिंताजनक

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पोड़ी उपरोड़ा में रफ्तार का कहर: टैंकर की चपेट में आए तीन बच्चे, दो सगे भाई-बहन की मौत

पोड़ी उपरोड़ा में रफ्तार का कहर: टैंकर की चपेट में आए तीन बच्चे, दो सगे भाई-बहन की मौत नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -