पाइप लाइन में लीकेज से नाली का दूषित पानी पहुंच रहा है घरों में,वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर का मामला

Must Read

पाइप लाइन में लीकेज से नाली का दूषित पानी पहुंच रहा है घरों में,वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर का मामला

नमस्ते कोरबा :- कोरबा के एक बड़े हिस्से में लोगों को नलों से दूषित पेयजल आने की शिकायत है. वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर के प्लॉट एरिया में नाली से गुजरी पाइपलाइन लीकेज हो गई है. जिससे कि नाली का दूषित पानी घर में पहुंच रहा है, कोसाबाड़ी मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अजय विश्वकर्मा ने कहां है कि पाइपलाइन में लीकेज होने से गंदा पानी उस लाइन में प्रवेश कर रहा है. जहां से पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है. उन्होंने आशंका जताई कि अगर इस दिशा में ध्यान नहीं दिया जाता है तो इस भीषण गर्मी में पानी की वजह से लोग बीमार पड़ सकते हैं.

तस्वीरों में भी साफ नजर आ रहा है कि जिस स्थान से लोगों के घरों तक पानी जा रहा है, उसके आस-पास नाली का गंदा पानी मौजूद है.व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर उन्होंने निगम अधिकारियों को जरुरी उपाय अपनाने को कहा है जिससे कि लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षित रहे.पाइप लाइन के लीकेज से पूरे दिन व्यर्थ में पानी भी बहता रहता है.

Read more:- विवाह समारोह में फूड प्वाइजनिंग की घटना,पॉलिथीन में पैक सेव बूंदी खाने के बाद 37 बच्चे और 14 बड़ों को उल्टी-दस्त की शिकायत

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -