स्व. डॉ. बंसीलाल महतो की स्मृति में टूर्नामेंट के दौरान 2 मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

Must Read

स्व. डॉ. बंसीलाल महतो की स्मृति में टूर्नामेंट के दौरान 2 मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

नमस्ते कोरबा : स्वर्गीय डॉ. बंसीलाल महतो की पुण्य स्मृति में कोरबा के घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मैदान के बीचोंबीच सभी खिलाड़ियों, आयोजकों, दर्शकों और अतिथियों ने खड़े होकर राष्ट्रसेवा में योगदान देने वाले इस महान नेता को याद किया। मौन का वातावरण भावुक कर देने वाला था।

डॉ. बंसीलाल महतो समाजसेवा, शिक्षा और जनकल्याण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नेता रहे हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन उनके जीवन मूल्यों और सेवा भावना को याद करते हुए किया गया, जिसमें स्थानीय युवा टीमों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और खेल प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन समाज के प्रति सकारात्मक संदेश देने हेतु आयोजित किए जाते रहेंगे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -