चिलचिलाती धूप में बेहाल हो रहे लाल को देखकर अभिभावक अब ग्रीष्मकालीन अवकाश देने की कर रहे हैं मांग 

Must Read

चिलचिलाती धूप में बेहाल हो रहे लाल को देखकर अभिभावक अब ग्रीष्मकालीन अवकाश देने की कर रहे हैं मांग

नमस्ते कोरबा : स्कूल से लौटते वक्त चिलचिलाती धूप में बेहाल हो रहे लाल को देखकर अभिभावक अब ग्रीष्मकालीन अवकाश देने की मांग कर रहे हैं। भले ही प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी का समय 11:00 बजे निर्धारित किया है,लेकिन बच्चों को स्कूल से घर पहुंचने के समय गर्मी का सितम अपने चरम पर रहता है,

अभिभावकों ने कहा कि स्कूल छूटने के बाद बच्चों के घर पहुंचने के समय तक धूप झुलसाने लगती है। गर्म हवा चल रही है। इस दौरान बच्चे स्कूल से घर आते-आते सुस्त पड़ जाते है। अभिभावकों ने कहा सुबह 9 बजे के बाद से ही गर्मी असहनीय हो रही है,इतनी गर्मी में स्कूल लगाना उचित नहीं है खासकर तब जब बहुत से सरकारी स्कूलों में ही नहीं बल्कि निजी स्कूलों में भी पर्याप्त पंखे कूलर और वॉटर कूलर की व्यवस्था नहीं है,

दोपहर में बच्चों को घर छोडने जा रही स्कूल बसों में पसीने से तरबतर हुए बच्चों को गर्मी से बेचैन देखा जा सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रतिकूल मौसम को देखते हुए सभी ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रशासन से मांग की है कि एक सप्ताह पहले ही स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित किया जाना चाहिए।

Read more:- बंजर जमीन को पहले बनाया उपजाऊ…फिर इस फसल की खेती से कर रहे बंपर कमाई…जानिए कोरबा के इस किसान की सफलता की कहानी

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -