पाली रोहित हत्यकांड : कांग्रेस की जांच कमेटी पहुंची पाली, रोकी जा सकती थी घटना.. 

Must Read

पाली रोहित हत्यकांड : कांग्रेस की जांच कमेटी पहुंची पाली,रोकी जा सकती थी घटना..

नमस्ते कोरबा :  पाली नगर में हुए सनसनीखेज हत्या कांड में कारोबारी और ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि कोयला कारोबार, लेवी और डीओ उठाने को लेकर विवाद के कारण कई लोगों ने मिलकर रोहित पर चाकू और अन्य हथियारों से हमला किया था। इस घटना के बाद पाली में भारी तनाव फैल गया और पुलिस बल की तैनाती की गई थी।हत्या के मामले में पाली पुलिस पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने आरोपियों को संरक्षण दिया। इसके बाद पाली पुलिस थाना प्रभारी (टीआई) को एसपी द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया। एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया, और हत्या के आरोपियों में कुछ चौंकाने वाले नाम सामने आए।

भाजपा के तत्कालीन मंडल अध्यक्ष रोशन ठाकुर को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया। भाजपा के दो और पदाधिकारियों पर भी आरोप लगे हैं, और सभी आरोपित फिलहाल जेल में बंद हैं।कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश कांग्रेस ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया था, जिसकी टीम बुधवार को पाली का दौरा करने पहुंची।

समिति के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की गंभीरता पर चर्चा की। रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने भाजपा सरकार और एसईसीएल प्रबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सुशासन के दावे पूरी तरह से असफल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में हर तरफ अराजकता का माहौल है, जिसमें हत्या, लूट और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एसईसीएल प्रबंधन भी हत्या के इस कृत्य के लिए जिम्मेदार है।

इस हत्या के पीछे कोयला कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरी तरह से रोकी जा सकती थी, यदि सरकार और पुलिस ने सही समय पर कार्रवाई की होती।

कांग्रेस की जांच समिति में शामिल विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर, प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा ,कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनकी भावनाओं को समझा। समिति ने कोयला कंपनी के सुरक्षा इंतजामों की खामियों को भी उजागर किया।

Read more:-बालको-रेंज के एक घर में मिला 10 फीट लंबा किंग कोबरा,स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू 

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

32 साल की परंपरा, शिवाजी नगर में गरबा का रंगारंग आगाज

32 साल की परंपरा, शिवाजी नगर में गरबा का रंगारंग आगाज नमस्ते कोरबा :- शारदीय नवरात्रि के पहले दिन शिवाजी...

More Articles Like This

- Advertisement -