राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से बदल गया स्कूल लगने का समय, अब इस टाइम लगेंगी बच्चों की कक्षाएं,आदेश जारी 

Must Read

राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से बदल गया स्कूल लगने का समय, अब इस टाइम लगेंगी बच्चों की कक्षाएं,आदेश जारी

नमस्ते कोरबा :- तेज गर्मी की वजह से स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। यह सभी शासकीय,अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन में जारी किया गया। विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

आदेश में यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि तेज गर्मी की वजह से प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। सोमवार से शनिवार तक सुबह की पाली में संचालित होने वाली प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूलों की कक्षाएं सुबह 7 से 11 बजे तक चलेंगी।

ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है वहां प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 8 से 11 बजे तक, और हायर सेकेण्डरी की शालाएं सुबह 11 से 3 बजे तक संचालित होगी। यह आदेश 30 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा। उल्लेखनीय है कि तीन जिलों में पहले ही स्कूलों का संचालन समय बदल दिया गया है।

Read more:-शहर में निकली शोभा यात्रा के दौरान बाइकर्स गैंग का बवाल,पुलिस ने जप्त की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अचानक आया अलर्ट मैसेज, लोगों में बढ़ी उत्सुकता,कोरबा सहित कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका

अचानक आया अलर्ट मैसेज, लोगों में बढ़ी उत्सुकता,कोरबा सहित कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -