Wednesday, October 15, 2025

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह में कार्यरत युवक लापता,सुसाईट नोट में दो महिला कर्मचारियों का जिक्र,

Must Read

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह में कार्यरत युवक लापता,सुसाईट नोट में दो महिला कर्मचारियों का जिक्र,

नमस्ते कोरबा : डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह में कार्यरत गोपालदास लापता हो गया है,लेकिन लापता होने से पूर्व उसने एक सुसाईट नोट लिखा है,जिससे पूरा परिवार टेंशन में आ गया है। सुसाईट नोट में गोपाल में कार्यरत दो महिला कर्मचारियों का जिक्र किया है।

उसने लिखा है,कि शिफ्ट इंचार्ज लीना मैडम और जनरल ड्युटी वाली रश्मी उसेंडी उसे काफी प्रताड़ित करती है। सही काम करने पर भी उसे डांटा जाता है और बेवजह उसे परेशान किया जाता है। इसी बात से परेशान होकर उसके द्वारा आत्महत्या किया जा रहा है।

लापता गोपाल दास मुख्य रुप से दर्री थाना क्षेत्र के नवागांव झाबू का निवासी है। जमीन अधिग्रहण के बदल गोपाल को डीएसपीएम में तृतीय श्रेणी की नौकरी मिली हुई है। सीएसईबी कॉलोनी में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ निवास करता है। बताया जा रहा है,कि शनिवार की सुबह 6 बजे वह ड्युटी गया। उसे दो बजे तक घर वापस आ जाना था।

डेढ़ बजे पत्नी की फोन पर बात भी हुई,लेकिन ढाई बजे उसका फोन बंद हो गया। इस बीच दो युवक उसके पैतृक गांव नवागांव झाबू पहुंचे और पिता को सुसाईट नोट थमाते हुए प्लांट के बड़े साहब से बात करवाया,तब जाकर उन्हें गोपाल के लापता होने कमी बात पता चली। पुत्र के लापता होने और सुसाईट नोट मिलने से मानो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई है। रात में ही उन्होंने दर्री थाना में शिकायत की,जिसके बाद पुत्र को तलाशते तलाशते 24 घंटे से अधिक का वक्त गुजर गया है,लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

गोपल को लापता हुए 24 घंटे से अधिक का समय हो गया है। इस वक्त वो कहां और किस हाल में है इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं है। मगर जिस तरह से सुसाईट नोट में दो महिला अधिकारियों का नाम लिखा गया है,उससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है। अगर गोपाल सही सलामत मिल गया तो ठीक मगर उसे कुछ हो गया,तो दोनों महिला कर्मचारियों की खैर नहीं।

Read more:- हिंदू नव वर्ष का उत्साह,कोसाबाड़ी से सीतामढ़ी चौक तक श्रद्धालुओं की भीड़,हिंदुत्व की चली लहर,जय श्रीराम की गूंज से थम गया शहर

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,140SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दीपावली पर कोरबा को रोशन करने के लिए मिट्टी के दिए अपनाकर बढ़ाएं कोरबा का मान

दीपावली पर कोरबा को रोशन करने के लिए मिट्टी के दिए अपनाकर बढ़ाएं कोरबा का मान नमस्ते कोरबा : दीवाली...

More Articles Like This

- Advertisement -