शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन 12 ज्योतिर्लिंगों का वर्णन किया,हवन पूजन के साथ शिव महापुराण यज्ञ का हुआ समापन…

Must Read

शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन 12 ज्योतिर्लिंगों का वर्णन किया,हवन पूजन के साथ शिव महापुराण यज्ञ का हुआ समापन…

नमस्ते कोरबा :- श्री शिव महापुराण कथा रविवार से शुरु हुआ था। यज्ञ समिति की तरफ से नियमित यजमानों ने रुद्राभिषेक करने में जुटे रहे।चिमनी भट्टा वार्ड न.12शारदा विहार) में सात दिन से चल रही शिव महापुराण कथा की अंतिम दिन बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी आसपास के भक्तों की भीड़ उमड़ी।

महिला समिति के द्वारा कराई गई कथा में सिरली शक्ति के पंडित उत्तम मिश्रा द्वारा शिव पार्वती की महिमा के बारे में बताया।

कथा के अंतिम दिन पंडित उत्तम मिश्रा ने शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंगों का वर्णन करते हुए उन सब की उत्पत्ति के कारण वह उनकी महिमा को बताते हुए आज के युग में शिव शक्ति को सबसे अहम वह प्रबल बताया।

पंडित जी ने लालच देकर कराई जा रहे धर्मांतरण पर चिंता जताते हुए कहा कि सनातन धर्म सबसे पुराना और पवित्र है, जो भी धर्मांतरण कर गए हैं वह वापस आए, उसके लिए सनातन धर्म के द्वार हमेशा खुले हैं।

अंतिम दिन की कथा श्रवण करने पूर्व पार्षद नरेंद्र देवांगन व वर्तमान भाजपा जिला महामंत्री युवा मोर्चा भी पहुंचे। कथा के बाद महिला समिति के द्वारा महाप्रसादी और भोग भंडारा का आयोजन भी किया गया। जिसका लाभ हजारों की संख्या में भक्तों ने उठाया। महिला समिति की ओर से रेखा राठौर, यशोदा राठौर,रुक्मणी शुक्ला,अनीता पाण्डेय,रंजू गुप्ता,लक्ष्मी निषाद,आशा निषाद,ममता गुप्ता,रामायण यादव, छबेली ठाकुर,प्रिया वैष्णव,रामकुमार राठौर,हिमांशु राठौर,रोशन पाण्डेय,सुमित राठौर,अंशु राठौर, जुगनू गुप्ता, अमन साहू आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking : कांग्रेस कार्यालय में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने जमकर हुई नारेबाजी,कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए पुलिस पर...

Korba breaking : कांग्रेस कार्यालय में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने जमकर हुई नारेबाजी,कांग्रेस...

More Articles Like This

- Advertisement -