ट्रांसपोर्ट नगर में तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवार महिला को मारी ठोकर,महिला और बच्चा घायल,घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल 

Must Read

ट्रांसपोर्ट नगर में तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवार महिला को मारी ठोकर,महिला और बच्चा घायल,घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

नमस्ते कोरबा :- शहर के ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में तेज रफ्तार में कार चला रहे युवक ने सामने जा रही स्कूटी को ठोकर मार दी। इससे महिला व बच्चे सड़क पर फेंकाकर घायल हो गए। घटना शनिवार की सुबह करीब 9.30 बजे ट्रांसपोर्टनगर में कॉफी हाउस के सामने वाली गली की है। यहां पर एक महिला अपने 3 वर्षीय बच्चे को स्कूटी में बिठाकर जा रही थी।

इस दौरान सामने से आ रही कार के चालक द्वारा स्कूटी को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार महिला व उसका बच्चा वाहन से दूर सड़क पर फेंका गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों व कर्मचारियों ने महिला और बच्चे को संभाला। दुर्घटना पास ही एक दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ तौर पर कार चालक के तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से घटना होने का पता चल रहा है।

Read more :- पीढ़ियों से काबिज जमीन का स्वामित्व योजना से मिला मालिकाना हक :- मंत्री लखन लाल देवांगन

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा के इस मंदिर में दिखता है ‘चमत्कार’,संगमरमर पर बाबा श्याम की स्वयंभू छवि से बढ़ी श्रद्धा

कोरबा के इस मंदिर में दिखता है ‘चमत्कार’,संगमरमर पर बाबा श्याम की स्वयंभू छवि से बढ़ी श्रद्धा नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -