कोरबी चौकी गोलीकांड :- शूटर ने गोली चलाई उप सरपंच के लिए लगी कृष्णा को, पुलिस ने किया मामले का खुलासा

Must Read

कोरबी चौकी गोलीकांड :- शूटर ने गोली चलाई उप सरपंच के लिए लगी कृष्णा को, पुलिस ने किया मामले का खुलासा

नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिले के सीमांत कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुढ़ापारा में 6 जनवरी 2025 की देर शाम हुए गोलीकांड का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का मुख्य कारण व्यवसायिक असहयोग और राजनीतिक द्वेष बताया गया है। मामले की साजिश पिछले एक साल से रची जा रही थी।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, एक पिस्टल, दो मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जांच के दौरान गिरफ्तार मुख्य आरोपी गजेंद्र सोरठे ने खुलासा किया कि वह उप सरपंच राम कुमार और रोजगार सहायक कलेश को रास्ते से हटाना चाहता था। गजेंद्र को शक था कि ये लोग उसके परिवार पर जादू-टोना करते थे और पंचायत चुनाव में उसके लिए बाधा बन सकते थे।

गजेंद्र ने अपने साथियों के माध्यम से पिस्टल खरीदी और शिव प्रसाद उर्फ मोनू सारथी के जरिए राज कुमार और राम कुमार सारथी को घटना को अंजाम देने के लिए राजी किया। आरोपियों ने घटना के दिन कृष्णा पांडेय और राम कुमार पर घात लगाकर हमला किया। गोली उप सरपंच राम कुमार को मारने के इरादे से चलाई गई थी, लेकिन वह कृष्णा पांडेय को लग गई।

पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है 1. राम कुमार सारथी (19), निवासी रतनपुर झरनापारा। 2. राज कुमार सारथी (35), निवासी रतनपुर झरनापारा। 3. गजेंद्र सोरठे (27), निवासी कुरथा बुढ़ापारा। 4. शिव प्रसाद उर्फ मोनू सारथी (25), निवासी कुरथा बुढ़ापारा। 5. वीरेंद्र कुमार आर्मो (28), निवासी मोरगा। 6. बलिंदर राजवाड़े (39), निवासी मानीडेडरी।

Read more :- कोरबा की गौरव बनी दीपाली द्विवेदी,उपराष्ट्रपति के हाथों हुई सम्मानित

चौपाटी के रूप में तब्दील होता महाराणा प्रताप नगर का मुख्य मार्ग,दुर्घटना की बनी रहती है आशंका

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking : कांग्रेस कार्यालय में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने जमकर हुई नारेबाजी,कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए पुलिस पर...

Korba breaking : कांग्रेस कार्यालय में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने जमकर हुई नारेबाजी,कांग्रेस...

More Articles Like This

- Advertisement -