कोरबा के तानसेन चौक में फ्लोरा मैक्स से ठगी का शिकार महिलाओं ने शुरू किया धरना,सैकड़ो की महिलाएं पहुंची

Must Read

कोरबा के तानसेन चौक में फ्लोरा मैक्स से ठगी का शिकार महिलाओं ने शुरू किया धरना,सैकड़ो की महिलाएं पहुंची

नमस्ते कोरबा :- फ्लोरा मैक्स से ठगी की शिकार हुई शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने सोमवार से आईटीआई चौक में धरने की शुरुआत कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने पर आईटीआई चौक में जाम की स्थिति निर्मित हो गई। महिलाएं प्रशासन से बैंकों द्वारा दिए गए लोन को माफ करने की फरियाद प्रशासन से कर रही है।

फ्लोरा मैक्स ठगी महिलाओं का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते एक माह से इन महिलाओं के द्वारा कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंचकर लगातार बैंकों द्वारा दिए गए लोन को वसूली करने के लिए बनाए जा रहे दबाव की शिकायत करते हुए लोन माफ करने की फरियाद कर रही हैं। इससे जिला मुख्यालय का माहौल लगातार बिगड़ रहा है।

हालांकि पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्यवाही की है। किंतु महिलाओं का कहना यह है कि उन्हें धोखे में रखकर लोन दिलाया गया है। जिसके वसूली के लिए बैंक द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने से आर्थिक व समाजिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई महिलाओं की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह लोन चुका सके।

आंदोलन शुरु करने वाली महिलाओं ने बताया कि उनकी मांग प्रशासन से लोन माफ करवाने की है लेकिन उनकी इस मांग पर अब तक कोई अमल नहीं हुआ है, सुबह से की जिले के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं का तानसेन चौक में पहुंचना शुरु हुआ और शाम तक सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंच चुकी थी। जिससे चौक में जाम जैसी स्थिति निर्मित होने के कारण बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे,

Read more :- कोरबा बिग ब्रेकिंग : कोरबा के कोरबी गांव में युवक पर जानलेवा हमला,गोली लगने से घायल,रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली /छर्रा, देखें वीडियो

सराफा कारोबारी की हत्या : कोरबा जिले के सभी सराफा कारोबारियों ने दो दिनों तक अपनी प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्णय लिया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking : कांग्रेस कार्यालय में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने जमकर हुई नारेबाजी,कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए पुलिस पर...

Korba breaking : कांग्रेस कार्यालय में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने जमकर हुई नारेबाजी,कांग्रेस...

More Articles Like This

- Advertisement -