कोरबा में भाजपा पार्षदों ने निकाली कांग्रेसी महापौर के कथित घोटालों की अनोखी बारात,पार्षदों ने महापौर पर कथित घोटालों के आरोप लगाते हुए विरोध जताया

Must Read

कोरबा में भाजपा पार्षदों ने निकाली कांग्रेसी महापौर के कथित घोटालों की अनोखी बारात,पार्षदों ने महापौर पर कथित घोटालों के आरोप लगाते हुए विरोध जताया

नमस्ते कोरबा : इस  सर्द मौसम में कोरबा के राजनीति में अचानक गर्माहट देखने को मिली जब आज नगर निगम की सामान्य सभा से पहले भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया, निगम की सामान्य सभा से पहले भाजपा पार्षदों ने महापौर राज किशोर प्रसाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्षदों ने महापौर पर कथित घोटालों के आरोप लगाते हुए विरोध जताया। भाजपा पार्षद महापौर के खिलाफ नारे लिखी शर्ट पहनकर और ढोल- नगाड़ों के साथ बारात के शक्ल में नगर निगम के साकेत भवन से नवनिर्मित सभागृह तक पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने महापौर पर गंभीर आरोप लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की।

पार्षदों का कहना था कि साल में केवल एक बार सामान्य सभा आयोजित करना नगर निगम प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाता है। भाजपा पार्षदों ने महापौर राज किशोर प्रसाद पर निगम कार्यों में घोटालों और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर की समस्याओं जैसे सफाई, पानी और सड़क मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सामान्य सभा को केवल औपचारिकता करार देते हुए इसे जनता के मुद्दों पर चर्चा का उपयुक्त मंच बनाने की मांग की,

इस विरोध प्रदर्शन ने कोरबा जिले में राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है। महापौर राज किशोर प्रसाद ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नगर निगम विकास कार्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है और सामान्य सभा में सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

भाजपा नेताओं ने इस प्रदर्शन को जनता की आवाज बताया। उनका कहना है कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम में पारदर्शिता की कमी है और जनता के टैक्स का दुरुपयोग हो रहा है।

Read more :-जिले में चल रही डीजल चोरी पर पुलिस की कार्यवाही, सात चोर गिरफ्तार,6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया एसपी ने

नोनबिर्रा के समीप ट्रेलर पेड़ से टकराया, वाहनों की लंबी कतार,राहगीरों को परेशानी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अटल प्रतिमा विवाद ने पकड़ा तूल,नगर पालिका में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन,अर्धनग्न प्रदर्शन की कोशिश 

अटल प्रतिमा विवाद ने पकड़ा तूल,नगर पालिका में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन,अर्धनग्न प्रदर्शन की कोशिश नमस्ते कोरबा :- नगर पालिका...

More Articles Like This

- Advertisement -