अल्पसंख्यक मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न हुई बालकों मंडल में

Must Read
नमस्ते कोरबा:: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोरबा के दूसरी बैठक के तहत 18.03.2021 को बाल्को मंडल में पहली परिचयात्मक बैठक नवनिर्वाचित अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष भाई मोहम्मद ताज सिद्दीकी जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
जिलाध्यक्ष के द्वारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं नए कार्यकारिणी गठन में सबकी सहभागिता व सहयोग देने का निवेदन किया।
युवा वक्ता के तौर पर कोरबा से पधारे अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व रामपुर विधानसभा प्रभारी जनाब मो. न्याज नूर आरबी जी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के साथ-साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के तहत सभी सदस्यों के साथ हमे 1 मजबूत कार्यकारिणी बनाकर जिले के 4 विधानसभा में पार्टी का विजयी पताका लहराना है जिसके लिए हमे अभी से ही सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के तर्ज पर एक साथ एक प्लेटफॉर्म में काम करना और भारत को विश्वगुरू बनाने में अग्रसर आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी की सभी कल्याणकारी योजनाओं को अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
बाल्को मण्डल अध्यक्ष श्री शिवबालक सिंह तोमर जी ने भी मुख्य मण्डल कार्यकारिणी के साथ-साथ अल्पसंख्यक मोर्चा का भी समय-समय पर मण्डल में कार्यक्रम आयोजित कर अल्पसंख्यकों को भी लाभ पहुंचाने की बात कर प्रथम बैठक में सभी कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्वागत व परिचय प्रक्रिया मण्डल महामंत्री व पार्षद श्री लुकेश्वर चौहान जी ने किया।
बैठक में मण्डल महामंत्री शैलेंद्र सिंह, पूर्व कार्यालय मंत्री शहनवाज खान, राजू खान,इफ्तिखार हुसैन,अलीमुद्दीन,आशिष टोप्पो,मनीष कुजुर,साजिद खान,जितेंद्र कुमार महंत,लोजरेस,गुमान सिंह कंवर,लखन चन्द्रा,संजय इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही चिड़िया की दुनिया: 

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही...

More Articles Like This

- Advertisement -