तेज बारिश के कारण कोयला खदानों में कामकाज प्रभावित,गेवरा खदान में ओवरबर्डन की तरफ से बारिश का कहर

Must Read

तेज बारिश के कारण कोयला खदानों में कामकाज प्रभावित,गेवरा खदान में ओवरबर्डन की तरफ से बारिश का कहर

नमस्ते कोरबा :-  गुरुवार-शुक्रवार की रात हुई तेज बारिश के कारण कोयला खदानों में कामकाज प्रभावित हुआ है। आज सुबह की पाली में कुसमुंडा खदान के मुहाने में प्रवेश सड़क पर पानी भर जाने से काम पर जाने में कर्मचारियों को काफी दिक्कत हुई।

इधर दूसरी तरफ एशिया की सबसे बड़ी गेवरा खदान में ओवरबर्डन की तरफ से बारिश का कहर बरपा। तेज बहाव के साथ ओबी की मिट्टी के साथ पत्थर का सैलाब बह पड़ा। यहां कार्यरत K J SINGH निजी ट्रांसपोर्ट कम्पनी के कैम्प ऑफिस में मानों जलजला आ गया।

मिट्टी-पत्थर के मलबे में दबकर अनेक डंपर , लोडर फंस गए हैं। इस दौरान किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन सामानों का बहुत बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। बारिश थमने के बाद यहां का नजारा हैरान कर देने वाला नजर आ रहा है।

Read more:- शहर के बीचो-बीच बाढ़ जैसे हालात,लोगों की गुहार कहां है सरकार,प्रभावित क्षेत्र में अभी तक नहीं पहुंचे कोई भी प्रशासनिकअधिकारी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा के मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर ‘स्टंटबाज़ी’ पड़ी महंगी, वायरल वीडियो ने कटवा दिया 4500 का चालान

कोरबा के मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर ‘स्टंटबाज़ी’ पड़ी महंगी, वायरल वीडियो ने कटवा दिया 4500 का चालान नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -