खबर अपडेट: हाथी के हमले में घायल महिला की मौत,हाथी के हमले में कई मवेशियों की भी जान चली गई है

Must Read

खबर अपडेट: हाथी के हमले में घायल महिला की मौत,हाथी के हमले में कई मवेशियों की भी जान चली गई है

नमस्ते कोरबा : कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में एक जंगली हाथी के प्रवेश कर जाने से दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में हाथी के घुसने से वन विभाग के साथ-साथ आसपास के लोग काफी डरे हुए है। मौके पर पहुंचकर वन विभाग लोगों को सतर्क करने में लगा है।

रिहायशी ईलाके में घुसने के साथ ही हाथी आक्रामक हो गया है,जिसने ग्राम रलिया में मॉर्निंक वॉक पर निकली एक महिला पर हमला कर दिया,महिला का नाम गायत्री राठौर था। बताया जा रहा है,कि हाथी के हमले में गंभीर रुप से घायल महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसकी मौत हो गई।इसकी खबर मिलते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

हाथी के हमले में कई मवेशियों की भी जान चली गई है। फिलहाल वन विभाग हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने में लगा हुआ है वहीं लोगों को भी हाथी के नजदीक नहीं जाने की अपील की जा रही है।

इंसान और बेजुबानों की जान जाने से परिजनों, पशुपालकों, क्षेत्रवासियों में दहशत के साथ-साथ आक्रोश देखा जा रहा है।लोनर हाथी पंतोरा के जंगल की ओर से होते हुए रलिया से प्रवेश कर गया लेकिन वन अमले को इसकी भनक तक नहीं लगी। हाथी से बचने और बचाने के लिए ग्रामीणों में भाग दौड़ मची हुई है। उधर वन अमला और इधर ग्रामीण हाथी को खदेड़ने में लगे हुए हैं और गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

Read more:- एसईसीएल के खदान प्रभावित ग्राम में पहुंचा हाथी, हाथी के हमले से एक महिला की घायल होने की सूचना

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,960SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*रविवार विशेष* : *कोरबा में लगा अनूठा मेला,जहां एक रुपये में मिल रही थीं खुशियां!गढ़कटरा में बच्चों के लिए सजा अनूठा संसार*

*रविवार विशेष* : *कोरबा में लगा अनूठा मेला,जहां एक रुपये में मिल रही थीं खुशियां!गढ़कटरा में बच्चों के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -