उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की वारदात

Must Read

उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की वारदात

नमस्ते कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत आज शाम के वक्त 8-10 लडक़ों ने मिलकर एक बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार घटना उरगा-बरबसपुर पुलिया के पास शाम करीब 5-6 बजे की है। समीर बस क्रमांक-सीजी 12 बीजे 7506 का चालक और परिचालक सवारियों को बिठाकर गंतव्य की ओर रवाना हुए थे। बस उरगा-बरबसपुर के पास पहुंची थी कि 8-10 लडक़ों ने बस के सामने अपनी गाड़ी अड़ा दिया जिससे बस को रोकना पड़ा।

बस के रुकते ही परिचालक को कॉलर पकड़कर नीचे उतारा और मारपीट कर लूटपाट की गई। जब चालक बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसे मारने के लिए एक युवक ने पत्थर उठा लिया। इस दौरान अन्य वाहन के चालक भी यहां रुक गए थे।

काफी शोर-शराबे के बीच करीब 3500 से 4000 रुपए की राशि लूट कर सभी लडक़े भाग निकले। चालक ने घटना की जानकारी बस के मालिक को दी जो चालक-परिचालक को लेकर उरगा थाना पहुंचा। पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम से संपर्क कर जानकारी दी गई।

Read more:- *कल है सावन का पहला सोमवार,पड़ोसी जिले में है एक ऐसा शिवलिंग जहां प्रकृति स्वयं करती है भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -