सूरज हथठेल की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में चलेगा,कुछ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर लाइन अटैच किया गया : सिद्धार्थ तिवारी(एसपी) कोरबा

Must Read

सूरज हथठेल की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में चलेगा,कुछ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर लाइन अटैच किया गया : सिद्धार्थ तिवारी(एसपी) कोरबा

नमस्ते कोरबा। कोरबा जिले के निगरानी बदमाश,आदतन अपराधी और पिछले दिनों गढ़ कलेवा घंटाघर में हत्या का प्रयास और बलवा तथा आर्म्स एक्ट के अपराध को अंजाम देने वाले 14 अलग-अलग मामलों के नामजद और जिला बदर के प्रस्तावित फरार आरोपी सूरज हथठेल की आज तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूरज के द्वारा 18 जुलाई की रात पाली थाना क्षेत्र में स्कूटी की लूट को अंजाम दिया गया था। उस मामले में भी उसकी तलाश हो रही थी।

19-20 जुलाई की मध्य रात 1:40 बजे सूरज को दर्री पुलिस ने हिरासत में लिया और चूंकि उसके विरुद्ध सिविल लाइन थाना में गंभीर अपराध दर्ज है इसलिए आज तड़के करीब 5:30 बजे उसे सुपुर्द करने की कार्रवाई की गई। इसके बाद सूरज को सुबह करीब 5:45 बजे सिविल लाइन स्टाफ द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

सूरज हथठेल की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में चलेगा लेकिन इससे पहले दर्री थाना के कुछ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले में विधि सम्मत जांच कराई जाएगी।

Read more:- कोरबा जिले के आदतन बदमाश सूरज हथठेल की मौत

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -