कोरबा में मानसून हुआ मेहरबान,शहर के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति

Must Read

कोरबा में मानसून हुआ मेहरबान,शहर के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति

नमस्ते कोरबा। जिले में मानसून मेहरबान हो गया है।  शनिवार को कोरबा में जमकर बारिश हुई। जोरदार बारिश देख किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई है।

इस बार मानसून की देरी ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी थी। मानसून में देरी की वजह से खेती किसानी का कार्य पीछे रहा था। अब मानसून में हो रही अच्छी बारिश ने उम्मीद की किरण जगा दी है।

शुक्रवार के बाद शनिवार सुबह भी जमकर बारिश हुई। आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। इस साल मानसून में पिछले 10 वर्षों की अपेक्षा कम औसत वर्षा दर्ज की गई है। बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा था। बारिश के बाद लोगों को इससे राहत मिली है।

लगातार हो रही बारिश का बच्चों ने भी जमकर मजा लिया और बारिश में भीगते हुए फुटबॉल खेलते नजर आए, बारिश से जहां लोगों को गर्मी में राहत मिली वहीं लगातार हो बारिश से निचली बस्तियों के साथ-साथ शहर के मुख्य मार्ग पर पानी भरा रहा। बारिश थमने के बाद जब शहर के लोग बाहर निकले तब हर तरफ पानी ही नजर आया. प्रशासन द्वारा जारी बारिश के आंकड़े में कोरबा तहसील में सर्वाधिक 50 मिलीलीटर वर्षा महज कुछ घंटे में दर्ज की गई,

Read more:- भारत बना T 20 वर्ल्ड चैंपियन,रोहित-विराट का सपना पूरा,सूर्या का कैच बना मैच का टर्निंग प्वाइंट

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking :  बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग पर NTPC को 90 लाख का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित 

Korba breaking :  बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग पर NTPC को 90 लाख का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -