भारत बना T 20 वर्ल्ड चैंपियन,रोहित-विराट का सपना पूरा,सूर्या का कैच बना मैच का टर्निंग प्वाइंट

Must Read

भारत बना T 20 वर्ल्ड चैंपियन,रोहित-विराट का सपना पूरा,सूर्या का कैच बना मैच का टर्निंग प्वाइंट

नमस्ते कोरबा: भारत एक बार फिर क्रिकेट का वर्ल्ड चैंपियन बन गया है. भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीत ली है. भारत ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है. इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की चोकर्स का टैग हटाने की कोशिश नाकाम रही. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहला मौका है, जब किसी टीम ने बिना कोई मैच हारे ट्रॉफी जीती है.

भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 176 रन बनाए. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 169 रन पर रोककर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन बनाने थे. हार्दिक पंड्या ने ने अफ्रीकी टीम को इस ओवर में सिर्फ 8 रन बनाने दिए. इस तरह तरह भारत ने यह मैच 7 रन से जीत लिया.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर उपचार

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर...

More Articles Like This

- Advertisement -