खुले ट्रांसफार्मर के तारों से लगा करंट, दो मवेशियों की मौत

Must Read

खुले ट्रांसफार्मर के तारों से लगा करंट, दो मवेशियों की मौत…

नमस्ते कोरबा: विद्युत विभाग की एक बहुत बड़ी लापरवाही के चलते आज सुबह बारिश के दौरान करंट लगने से दो बछड़ों की मौत हो गई। यह पूरा मामला सीतामढ़ी इमलीडुग्गू सरकारी स्कूल के सामने का है।

बिजली विभाग और शिक्षा विभाग की लापरवाही स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर भारी पड़ सकती है। जिले के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू सरकारी स्कूलों के मुख्य द्वार के पास ट्रांसफार्मर हादसों को न्योता दे रहे हैं।

ये ट्रांसफार्मर काफी नीचे हैं तथा इनकी फेंसिंग भी नहीं की गई है, जिससे कोई भी बच्चा इनकी चपेट में आ सकता है। आज ट्रांसफार्मर में लगे तार चपेट में आने से गाय की दो बछड़ों के मौत हो गई l लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग से जमीन पर पड़े ट्रांसफार्मर को ऊपर रखवाने बाउंड्री वॉल के लिए कई बार शिकायत की पर विभाग ने शिकायत पर किसी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया।

जिसके चलते ट्रांसफार्मर के पास घास चरने के दौरान दो मवेशियों की नंगे तार की चपेट में आकर करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। ट्रांसफार्मर जहां लगा है सामने में स्कूल और बगल में मंदिर है लिहाजा कभी भी कोई बड़ी घटना कर सकती हैl कोरबा शहर के और भी कई स्थानों पर जमीन पर रखे या जमीन से कुछ ऊंचाई पर रखे ट्रांसफार्मर हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं। हमारे द्वारा पूर्व में भी शहर के अन्य स्थानों पर खुले ट्रांसफार्मर संबंधित खबर प्रकाशित किया गया था परंतु विद्युत विभाग के अधिकारी किसी प्रकार से जवाबदारी नहीं दिखा रहे हैं,

Read more:- कोरबा पुलिस द्वारा क्रिकेट में सट्टा खिलाने वाले 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -