टीपी नगर क्षेत्र में नया बस स्टैंड के पास सरेराह एक महिला की दबंगई

Must Read

टीपी नगर क्षेत्र में नया बस स्टैंड के पास सरेराह एक महिला की दबंगई

नमस्ते कोरबा। कोरबा जिले के टीपी नगर क्षेत्र में नया बस स्टैंड के पास सरेराह एक महिला ने दबंगई की। जानकारी के मुताबिक पूरा विवाद एक मकान को लेकर चल रहा है,शारदा विहार स्थित अटल आवास में कब्जे को लेकर मकान मालिक और किरायेदार में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। दुरपा रोड निवासी लक्ष्मण जायसवाल से मनजीत कौर ने अटल आवास में उसका मकान किराये पर लिया था।

इस मकान को खाली कराने प्रयासरत है। पिछले दिनों लक्ष्मण ने सामान निकलवा दिया तो मारपीट के बाद चौकी में दोनों पक्ष पहुंच गए। यहां लक्ष्मण के परिचित ने मनजीत को समझाना चाहा तो उसे ही दौड़ा-दौड़ा कर मारा। चौकी में पेट्रोल उड़ेलने और विवाद पर मनजीत कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया था।

जेल से छूटने के दूसरे दिन उसने फिर से अटल आवास में ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। इसकी भी शिकायत एसपी से लक्ष्मण जायसवाल ने की है। इधर दूसरी तरफ इस विवाद में लक्ष्मण जायसवाल की तरफ से सुखसागर चौहान ने गवाही दिया है महिला मनजीत किसी काम से ट्रांसपोर्ट नगर गई थी और उसे पता था कि लक्ष्मण जायसवाल के बेटे का यहां दुकान है।

उस दुकान में उसने गवाह सुखसागर के भतीजे को देख लिया और उस पर ही पिल पड़ी। बहरहाल युवक ने मामले की लिखित शिकायत चौकी में दे दी है जिस पर जांच की जा रही है।

Read more:- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : दिनदहाड़े युवती की हत्या करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार,पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -