Monday, June 23, 2025

बलोदा बाजार जिले की घटना एवं छत्तीसगढ़ की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में कोरबा कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Must Read

बलोदा बाजार जिले की घटना एवं छत्तीसगढ़ की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में कोरबा कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

नमस्ते कोरबा : बलोदा बाजार जिले की घटना एवं घटना के उपरांत प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा अपेक्षा अनुरूप निर्णय न लेकर निरीह एवं आमजनमानस को लगातार परेशान किए जाने को लेकर एवं संपूर्ण छत्तीसगढ़ की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन सुभाष चौक निहारिका के समीप किया गया।

कटघोरा पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो गयी। भाजपा सरकार के राज्य में अपराधी बेलगाम हो गये है। नागरिक और समाज का हौसला बनाये रखना और कोई घटना हो उससे पहले सख्ती से कार्यवाही करना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन भाजपा सरकार सभी पैमानों और बिंदु में असफल हुयी है।

सभा को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने कहा कि सतनाम समाज शांति का पुजारी है । गुरु घासीदास के अनुयायी होने के नाते हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हैं। और आज भाजपा सरकार समाज के साथ षड्यंत्र करके छल कर रही है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर श्रीमती सपना चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि बलोदा बाजार की घटना इस सरकार की नाकामी का नतीजा है । छत्तीसगढ़ में जब भी पुलिस के द्वारा आम जनता किसानों एवं आदिवासियों के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया या गोलीकांड किया गया। तब तब भाजपा की सरकार रही है । भाजपा हमेशा आम जनता का दमन करती रही है।

कार्यक्रम आयोजन सहप्रभारी राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि बलौदाबाजार प्रकरण में बेकसूर लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। लेकिन आयोजनकर्ता, टेंट लगाने वाले, भोजन व्यवस्था वालों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है? वो पुलिस के नाक के नीचे बैठे है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर बात करते तो कोई रास्ता निकल जाता और जो जानकारी है उसको साझा करते।

धरना प्रदर्शन आयोजन के सहप्रभारी हरीश परसाई ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार से बलोदा बाजार घटना की सीबीआई जांच की मांग करती है और निर्दाेष लोगों को जो पुलिस ने पकड़ के रखा है उन्हें छोड़ने की मांग करती है तथा गिरौधपुरी एवं बलौदा बाजार के असल दोषियों को पकड़ने की मांग करती है साथ ही साथ हम पुलिस से भी या मांग करते हैं कि वह सार्वजनिक करें

Read more:-नगर निगम के घूसखोरों पर ACB की कार्यवाही, फाइनल बिल की राशि पर ठेकेदार से की थी कमीशन की मांग 

श्यामसुंदर सोनी,नारायण प्रसाद कुर्रे, महेन्द्र सिंह चौहान, प्रदीप पुरायणे, दुष्यंत शर्मा, देवप्रसाद रत्नाकर, पुष्पा पात्रे, राकेश पंकज, विकास सिंह (विक्की), यु आर महिलांगे, सनीस कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सहप्रभारी राजकिशोर प्रसाद ने किया और आभार प्रदर्शन संतोष राठौर ने किया।

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप उषा तिवारी, देवप्रसाद रत्नाकर, रामकुमार सिंह राठौर, मुकेश राठौर, सुरेश सहगल, रवि खुंटे, विरेन्द्र चंदन, बुद्धेश्वर प्रसाद चौहान, विजय आनंद, अश्वनी पटेल, दीपक टण्डन, प्रशांत सिंह, नारायण लाल कुर्रे, गंगाराम भारद्वाज, टेकराम श्रीवास, बिसाहूराम कुम्भकार,

संजू अग्रवाल, बसंत कुमार चन्द्रा, आरिफ खान, त्रिवेणी मिरी, गीता गभेल, द्रोपदी तिवारी, हाजी इकबाल दयाला, रवि पी सिंह, अशोक नारंगे, संतोष कुमार यादव, हीरालाल गोस्वामी, जनमपुरी गोस्वामी, लक्ष्मण लहरे, सीताराम चौहान, अरमान, सच्चिदानंद राय, के एल मिश्रा, के ए नरसिंहा, शशी अग्रवाल, रवि पी सिंह, रूपा मिश्रा, अशोक कुमार श्रीवास, चित्रलेखा श्रीवास, प्रदीप राम जायसवाल, मो. यूनूस मेमन, डॉ. गोपाल यादव,

राजेन्द्र सूर्यवंशी, चंद्रकुमार पाण्डेय, महेन्द्र सिंह चौहान, रामकुमार चन्द्रा, पवन कुमार चौहान अनवर रजा, सुखसागर निर्मलकर, अभय सिंह, गणेश दास महंत, किसन श्रीवास, अरविंद सिंह, लक्ष्मीनारायण देवांगन,

मनहरण कुमार राठौर, गजानंद प्रसाद साहू, पवन विश्वकर्मा, शकील अंसारी, वीरू मांझी, गोलू, संजय यादव, संतोष कुमार गोंड, छबिराम, विजय कुमार, कृपाराम साहू, पालूराम साहू, टिंकी मानिकपुरी, हमीदुनू, रेशमा बेगम,

शैलेन्द्र सिंह, संतोष लांझेकर, लक्ष्मी बंछोर, अर्चना उपाध्याय, सुभाष, गनेश राम बघेल, लखन लाल सहीस, लक्ष्मी महंत, मुन्नी नायक, कुंजबिहारी साहू, विरेन्द्र कुमार राठौर, श्यामा सारथी, मोंगरा चतुर्वेदी, रंजीता सारथी, सुशीला महंत, शीला वर्मा, दिलेश्वरी देवांगन,

सुमित्रा शर्मा, प्रमिला वर्मा, रानी रामबाई महंत, मनिषा, इतवारा शर्मा, ममता शर्मा, पुनीबाई कुर्रे, संगीता बरेठ, जगर बाई नामदेव, गिन्ती देवी, राजेश्वरी, गनेशी महंत, किरण महंत, बुधवारा बाई पटेल, नेतादून विद्या नामदेव, मंजू नामदेव, चमरिन नामदेव, रेनु साहू, सुभावती साहू,

ममता साहू, मंजू साहू, रोशनी बघेल, नानबाई बघेल, अनिता सारथी, सरिका सिंह, रिता साह, रिया यादव, लीलावती, शिवकुमारी सारथी, सुमन साहू, पंचराम सारथी, कुमार बघेल, चेतन साहू, मंजू नामदेव, मधु नामदेव, बंसती महंत, दामिनी नेताम, नंदनी महंत, चन्द्रिका चौहान, मीरा देवी, हीरा चौहान, कुन्ती महंत, रजनी चौहान, बिन्दू चौहान, मोंगरा बाई, पुष्पा महंत, अमिना, कान्ति बाई, चांदनी साहू, अकती चौहान, सत्यम, रंभन दास, मीरा महंत, संगीता जांगडे, श्यामबाई खंटे, राजेन्द्र महंत, अजय दीवान उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्री श्याम मित्र मंडल के आमसभा में सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ,निष्पक्ष अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

श्री श्याम मित्र मंडल के आमसभा में सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ,निष्पक्ष अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -