Monday, June 23, 2025

चिकन से महंगी दाल, फल-सब्जी के दामों में भी लगी आग, लोकसभा चुनाव के बाद आम जनता को क्यों मिली यह मार?

Must Read

चिकन से महंगी दाल, फल-सब्जी के दामों में भी लगी आग, लोकसभा चुनाव के बाद आम जनता को क्यों मिली यह मार?

नमस्ते कोरबा : देश का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पर्व यानी चुनाव खत्म हो गया है और अब महंगाई तेजी से बढ़ती जा रही है। रसोई पर भी मंहगाई की मार पड़ रही है। आम आदमी की थाली से दाल और सब्जी गायब होने लगी है। दूध-दही के दामों में पहले ही इजाफा हो चुका है। अब आलू और टमाटर के भाव भी हाई हैं। दाल की कीमतें इस समय सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं और आटा-चावल भी मंहगे होते जा रहे हैं।

जून के महीने में गर्मी के साथ-साथ महंगाई ने भी लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। दो जून की रोटी भी आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। महंगाई के आकड़ों ने सारी पोल खोल कर रख दी है।दाल हो या सब्जी, फल हो या तेल सभी की कीमतों में इजाफा हो रहा है। जून में पसीने छुड़ाने वाली गर्मी में महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद बहुत ही कम है।

Read more:-जनता का विश्वास कमजोर नहीं होने दिया जाएगा : कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत

जून महीने की गर्मी के बीच तेल, दूध, सब्जियां, आलू और प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अमूल, पराग, मदर डेयरी जैसी डेयरी फर्म ने दूध, दही, पनीर आदि प्रोडक्टस की कीमते पहले ही बढ़ा दी हैं। खाने वाले तेल की कीमतों में भी हाल के दिनों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। प्याज की कीमतों में बीते एक हफ्ते में 50 पर्सेंट की तेजी आई है। आलू की कीमतों में भी काफी तेजी आई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पालिका CMO पर FIR दर्ज करने की मांग,अन्य जिम्मेदारों पर भी उपेक्षापूर्ण कार्य का आरोप

पालिका CMO पर FIR दर्ज करने की मांग,अन्य जिम्मेदारों पर भी उपेक्षापूर्ण कार्य का आरोप नमस्ते कोरबा : नगर पालिका...

More Articles Like This

- Advertisement -