Monday, February 16, 2026

कोरबा के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की फोटो का अपमान,बजरंग दल ने की सिटी कोतवाली में शिकायत 

Must Read

कोरबा के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की फोटो का अपमान,बजरंग दल ने की सिटी कोतवाली में शिकायत

नमस्ते कोरबा : इंटरनेट के इस जमाने में आज का युवा वर्ग कुछ लाइक्स और कमेंट के लिए कुछ भी करने को बेताब रहते हैं, चाहे इसका असर समाज पर या उनके परिवार पर कुछ भी हो,

ऐसा ही कुछ मामला कोरबा शहर में भी देखने को मिला जहां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राताखार में धर्म विशेष के एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो को पैरों तले कुचलते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसकी जानकारी बजरंग दल के लोगों को होने पर उन्होंने इस युवक की शिकायत सिटी कोतवाली पर करते हुए जल्द से जल्द उसे युवक को गिरफ्तार करने की मांग की है,

बजरंग दल के सदस्यों का कहना है कि कोरबा एक ऐसा शहर है जहां सभी धर्म विशेष के लोग आपसी भाईचारे और सद्भाव से रह रहे हैं कुछ लोगों के इस तरह की हरकतों से शहर का माहौल खराब हो सकता है ऐसे लोगों पर पुलिस प्रशासन को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए,

Read more:-जनता का विश्वास कमजोर नहीं होने दिया जाएगा : कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,470SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा :- महाशिवरात्रि के पावन पर्व...

More Articles Like This

- Advertisement -