Monday, February 16, 2026

अभी नहीं होगी चौपाटी गढ़कलेवा में शिफ्ट.उद्योग मंत्री के पहल पर चौपाटी के व्यापारियों को दिया गया चार माह का समय

Must Read

अभी नहीं होगी चौपाटी गढ़कलेवा में शिफ्ट.उद्योग मंत्री के पहल पर चौपाटी के व्यापारियों को दिया गया चार माह का समय

नमस्ते कोरबा :- घंटाघर स्मृति उद्यान के पीछे चौपाटी में अभी ठेलों की शिफ्टिंग नहीं होगी। चार महीने का उन्हें मौका दिया जाएगा। लेकिन सड़क किनारे लगने वाले ठेलों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसकी वजह से पार्किंग की समस्या हो रही है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने व्यापारियों की हड़ताल को लेकर निगम के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया है।

नगर निगम ने सर्वसुविधा युक्त चौपाटी का निर्माण कराया है। यहां गढ़कलेवा भी शुरू किया गया था।लेकिन वह भी बंद हो गया है। चौपाटी में घंटाघर ऑडिटोरियम मैदान में लगने वाले ठेलों को पहले शिफ्ट किया गया था। लेकिन कोरोना काल के बाद सभी बाहर आ गए थे।

निगम ने चौपाटी में जो भी कमियां थीं उसे दूर करते हुए पानी और बिजली की सुविधा भी दी है। घंटाघर मैदान में गुमटी लगने की वजह से लोगों को ही परेशानी होती है। यही नहीं कई बार कार्यक्रम के आयोजन होने पर यहां के व्यापारियों को बाहर जाना पड़ता था। नगर निगम ठेलों को चौपाटी में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू की है।

लेकिन इसका विरोध करते हुए चौपाटी व्यापारी संघ ने दुकानों को ही बंद कर दिया और हड़ताल पर चले गए। अभी यहां 117 दुकान और 200 से ज्यादा परिवार पर संकट आ सकता है। इस संबंध में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को भी अवगत कराया गया।उन्होंने बारिश के समय चार महीने का समय मांगा है। उद्योग मंत्री ने कहा कि लोगों कोपरेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाए।

Read more:- नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के साथ कांग्रेस नेता पहुंचे बलौदा बाजार,मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -