Sunday, February 15, 2026

पानी की समस्या को संज्ञान में लिया महापौर ने,नगर निगम के अधिकारियों सहित पहुंचे संबंधित क्षेत्र में, शुरू हुआ पानी सप्लाई

Must Read

पानी की समस्या को संज्ञान में लिया महापौर ने,नगर निगम के अधिकारियों सहित पहुंचे संबंधित क्षेत्र में, शुरू हुआ पानी सप्लाई

नमस्ते कोरबा : दर्री क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 44 प्रेम नगर सहित आसपास के क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से व्याप्त पानी की समस्या को संज्ञान में लेते हुए आज सुबह महापौर राजकिशोर प्रसाद नगर निगम के अधिकारियों सहित प्रभावित क्षेत्र पहुंचे और उन्होंने पूरे वार्ड में पैदल भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना एवं वार्ड में पानी की समस्या के संबंध में निगम के अधिकारियों से चर्चा की.

महापौर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व नगर निगम के पाइप लाइन में मेजर फाल्ट आ जाने के कारण इन क्षेत्रों में पानी की समस्या उत्पन्न हुई थी.जिसे दूर कर लिया गया है एवं अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि अगर किसी कारणवश किसी क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं होती है तो उस क्षेत्र में नगर निगम के पानी टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाए जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े,

Read more:- निगम क्षेत्र में पानी के लिए परेशान बस्तीवासी,एक हैंडपंप के सहारे बुझ रही है प्यास.नगर निगम के नलों में नहीं आ रहा पानी

आपको बता दे की हमारे न्यूज़ पोर्टल ने पानी की समस्या को प्रमुखता से अपने समाचार में स्थान दिया था जिस पर समस्या का समाधान होने से वार्ड के लोगों ने नमस्ते कोरबा समाचार को धन्यवाद ज्ञापित किया,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति से सजेगी सुरमई शाम

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति...

More Articles Like This

- Advertisement -