मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी… लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर PM Modi ने रचा इतिहास

Must Read

मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी… लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर PM Modi ने रचा इतिहास

नमस्ते कोरबा : नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। आजाद भारत के इतिहास में ऐसा महज दूसरी बार हुआ है जब कोई नेता जीत की हैट्रिक लगाकर फिर पीएम पद की कुर्सी पर विराजमान हुआ। रविवार शाम 7:25 बजे राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ और उनके साथ 68 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी दुनियाभर के कई देशों के दिग्गज नेता रहे। जब प्रधानमंत्री शपथ ले रहे थे तब बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक, श्रीलंका से लेकर मालदीव तक, सभी देशों के प्रमुख मौजूद रहे।

कैबिनेट गठन में ये हो रहे शामिल

72 मंत्री शपथ लेंगे. • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई टीम में 30 अन्य कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं. • कैबिनेट में विभिन्न सामाजिक समूहों से नेतृत्व मिला है. 27 ओबीसी, 10 एससी, 5 एसटी, 5 अल्पसंख्यक जिसमें रिकॉर्ड 18 वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं जो मंत्रालयों का नेतृत्व कर रहे हैं.

11 एनडीए सहयोगी मंत्री भी साथ. • 43 मंत्री संसद में 3 या उससे अधिक कार्यकाल तक सेवा दे चुके हैं, 39 केंद्र सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं. • कई पूर्व सीएम, 34 राज्य विधानसभाओं में सेवा दे चुके हैं, 23 राज्यों में मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -