Sunday, February 15, 2026

निगम क्षेत्र में पानी के लिए परेशान बस्तीवासी,एक हैंडपंप के सहारे बुझ रही है प्यास.नगर निगम के नलों में नहीं आ रहा पानी 

Must Read

निगम क्षेत्र में पानी के लिए परेशान बस्तीवासी,एक हैंडपंप के सहारे बुझ रही है प्यास.नगर निगम के नलों में नहीं आ रहा पानी

नमस्ते कोरबा :- दर्री क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 44 स्थित प्रेम नगर में पिछले 15 दिनों से नगर निगम के पानी की सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एवं बस्ती में स्थित एक हैंड पंप के पानी से अपनी रोजमर्रा की जरूरत को पूरा कर रहे हैं,

बस्ती वासियों ने बताया कि 15 दिन पूर्व कोहाडिया के पास मुख्य पाइप लाइन में समस्या आ गई थी इसके बाद से बस्ती में पानी की सप्लाई लगभग बंद हो गई है. लोगों ने बताया कि कई बार मौखिक शिकायत करने के बाद भी पानी की समस्या का समाधान संबंधित अधिकारियों द्वारा नहीं किया जा रहा है.

वहीं दूसरी ओर इस मामले में नगर निगम के अधिकारी से जब हमने फोन पर चर्चा की तो उन्होंने पहले तो इस मामले पर जानकारी नहीं होने की बात कही लेकिन फिर कहा अगर ऐसी कुछ समस्या है तो कल सुबह ही इसे दुरुस्त कर कर पानी की सप्लाई निर्बाध रूप से बस्ती में चालू की जाएगी,

Read more:- ट्रांसपोर्ट नगर के विदेशी मदिरा दुकान में मिलावट करते सुपरवाइज़र,सेल्समेन एवम् मल्टींवर्कर को पकड़ा गया 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति से सजेगी सुरमई शाम

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति...

More Articles Like This

- Advertisement -