Friday, October 17, 2025

पत्रकारों को दिए जाने वाली सहायता राशि बढ़ाये जाने पर छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Must Read

नमस्ते कोरबा ::पत्रकारों को दिए जाने वाली सहायता राशि बढ़ाये जाने पर छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में 2021 का बजट प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने पत्रकारों को दी जाने वाली सहायता राशि 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया है। पहले यह राशि 50 हजार थी जिसे बढ़ाकर 2 लाख किया गया था लेकिन अब मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के प्रति सह्रदयता दिखाते हुए उस राशि को 5 लाख कर दिया है।
मुख्यमंत्री कि घोषणा से प्रदेश के पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है वही प्रदेश के सबसे बड़े संगठन छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश संरक्षक सर्वश्री एनआरके पिल्लई,अनिल साखरे, आरबी वर्मा, अश्वनी पटनायक, रहमान अली,एस के मिश्रा, उदय मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, प्रदेश महासचिव सेवकदास दीवान, अनिल गर्ग, राधेश्याम महंत, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, घनश्याम शर्मा, अर्जुन झा, लक्ष्मी नारायण सोनी, के सुरेंद्र नायर, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, विपुल कनैया, जितेंद्र नामदेव, निरंजन दास महंत, तिलका साहू,
नीलम दास पड़वार, ललित ठाकुर, श्रीमती कमलेश सारस्वत, जयेश ठाकुर, अमर सदाना, राजेश वैष्णव, चंद्रशेखर दास वैष्णव, जीवन नाहटा, रोहित खड़तकर, खेमराज देवांगन, विवेक श्रीवास्तव, संजय राजपूत, सुशील तिवारी, राजेश मिश्रा, समीर गुप्ता, निखिल शर्मा, अजय अग्रवाल ,जितेंद्र राजपूत, अजहर खान, कुश शर्मा, कमलेश तिवारी, विक्की निर्मलकर सहित सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,140SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़ शासन...

More Articles Like This

- Advertisement -