नमस्ते कोरबा ::प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज कोरबा के विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी निभाएंगें। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व मंत्री का पहला कार्यक्रम सुबह 11.00 बजे मल्लिक मंगलम् रविशंकर शुक्ल नगर, दादर रोड कोरबा में स्कुल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मुख्य मंत्री शिक्षा न गौरव अलंकरण एवं शिक्षक सम्मासमारोह में शामिल होंगे जहां चयनित विद्यालयों के शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है उन विद्यालयों के शिक्षकों को विद्यार्थियों के प्रति उनके समर्पण और निष्ठा के साथ ही विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की फोबिया से मुक्त कराने और परीक्षा की तैयारी कैसे की जाए जैसे विषयों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए चयनित विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
इसी प्रकार से दोपहर 2.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक दशहरा मैदान आर.पी. नगर फेस-1 कोरबा में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह में नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेंगे।
राजस्व मंत्री का तीसरा और कोरबा शहरवासियों के लिए अति महत्वपूर्ण घंटाघर चौक से महाराणा प्रताप चौक तक बी.टी. सड़क निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम है। जयसिंह अग्रवाल इस सड़क निर्माण के भूमिपूजन के लिए घंटाघर चौक पर सायं 4.00 बजे पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि इस सड़क के निर्माण पर 175.45 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे जिसका प्रबंध कोरबा जिला खनिज न्यास निधि से किया जाएगा।
यहां बताना लाजिमी होगा कि कोरबा विधान सभा क्षेत्र के विधायक व प्रदेश के राजस्व मंत्री कोरबा क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हैं और क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर में सुधार और उन्नयन के ऊपर इनका बहुत जोर है। इसी कड़ी में विगत दिनों सी.एस.ईत्रबी. चौक पर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन राजस्व मंत्री ने किया था जिसके अन्तर्गत सड़क निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है और उसका लाभ कोरबावासियों को मिल रहा है।









