बढ़ती हुई महंगाई को देख महिला कांग्रेस ने किया अनोखे अंदाज में प्रदर्शन

Must Read
नमस्ते कोरबा ::पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम को लेकर हाहाकार मचा हुआ है,कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त कर रही है. तो वहीं आज राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक में महिला कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम राज्यसभा सांसद छाया वर्मा सहित कई दिग्गज कांग्रेस नेत्रीओ ने अनोखे अंदाज में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोला. माथे पर काली पट्टी बांधकर ढोल नगाड़े बजाकर केंद्र में बैठी मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे महिला के आंखों में आंसू नहीं देख सकता आज प्रधानमंत्री कहां है बढ़ती रसोई गैस की कीमत के चलते आज महिलाएं चूल्हे में खाने बनाने के लिए मजबूर हैं और महिलाओं के आंखों से आंसू गिर रहे हैं।
महंगाई के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन-पेट्रोल और डीजल के अलावा रसोई गैस के दाम भी अपने अब तक की अधिकतम मूल्य पर पहुंच गए हैं, इस वजह से घरेलू सामानों में होने वाले खर्चों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, इसे लेकर भी महिला कांग्रेस ने जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा, बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का विरोध प्रदर्शन किया |
रायपुर में आयोजित विशाल धरना में सम्मिलित होने के लिए कोरबा जिले से प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष अंबिकापुर प्रभारी श्रीमती रेखा त्रिपाठी जी.प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू महिला कांग्रेस ग्रामीण श्रीमती भावना जयसवाल जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी जी एवं प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,730SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग : एक झपकी और मौत से सामना! कोरबा के इमलीडुग्गू बाईपास पर हाइवा 20 फीट गहरे नाले में जा गिरा

कोरबा ब्रेकिंग : एक झपकी और मौत से सामना! कोरबा के इमलीडुग्गू बाईपास पर हाइवा 20 फीट गहरे नाले...

More Articles Like This

- Advertisement -