Thursday, January 22, 2026

जिला महिला कांग्रेस के द्वारा बढ़ती महंगाई व पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ दिया एक दिवसीय धरना

Must Read

नमस्ते कोरबा ::

कोरबा :- छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में केन्द्र सरकार के कृर्षि कानून एवं पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी के विरोध में मंगलवार को दोपहर 12 बजे से झगरहा चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर केन्द्र सरकार को घेरते हुए कहा कि कब तक रोना रोते रहोगे ये पूर्व सरकार ने ऐसा किया, वैसा किया, ये पब्लिक है सब जानती है। आपने क्या किया ये बताइये और आपके गलत रणनीति के कारण आज देश बर्बाद हो रहा है मोदी जी अपनी कमियों को छुपाने के लिये दूसरे पर दोषारोपण बंद करें। कांग्रेस के राज में जब तेल के दाम बढ़ते थे तो भाजपा ने खूब हल्ला मचाया लेकिन अब जब मोदी राज में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं तो भाजपा के पास कोई जवाब नहीं।

केंद्र की भाजपा की सरकार को जन विरोधी बताते हुए कहा कि ऐसे हालात में भी हर रोज डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला जा रहा है। मुनाफाखोरी जबरन वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों के अंदर 10 बार पेट्रोल और डीजल के दाम पूरे देशभर में बढ़ रहे हैं। पेट्रोल और डीजल ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक जरूरतों के चीजों पर इसका असर देखा जा सकता है। केंद्र सरकार लोगों की तकलीफों को नज़रअंदाज़ करती है। सत्ता की हेकड़ी है।“ स्मृति ईरानी जी आपके सरकार में तो महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये अब आपकी बोलती बंद क्यों हो गई? ईरानी जी को शायद शब्द नहीं मिल रहा होगा तो ट्विटर में लिखना “तेल मे लगी हुई है आग, भाग मोदी भाग। धरने में कांग्रेस की महिलाओं ने महंगाई पर चिल्लाने वाले भाजपा नेत्रियो को खुली चुनौती दी है कि वो बाहर मंच पर आकर बात करें। महिलाओं के सवाल का जवाब दें जनता जानना चाहती है कि अच्छे दिन कैसे होते है?

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,420SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

टेंडर से पहले जल उठीं LED रोप लाइटें: नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए

टेंडर से पहले जल उठीं LED रोप लाइटें: नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -