CISF के जवानों की मनमानी… ग्रामीण पर डीजल चोरी का आरोप लगाकर मारी गोली…

Must Read

नमस्ते कोरबा::गेवरा क्षेत्र के ग्राम खलारी निवासी सालिकराम को बीती रात सीआईएसएफ के जवान ने गोली मार दी। जिसके बाद ग्रामीण को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीण की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण अपने गुम मवेशी को खोजते हुए गेवरा खदान की मुहाने तरफ आ गया था । इसी दौरान सीआईएसएफ की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची और डीजल चोरी करने आए हो कहकर वे सालिक राम को अपने पेट्रोलिंग वाहन में बैठाकर खदान के भीतर ले गए और अपने साथियों का नाम बताओ कह कर धमकाने लगे | जब ग्रामीण ने इसका विरोध किया तो गाड़ी से बाहर निकाल कर उस पर 4 राउंड गोली चला दी जिससे ग्रामीण सालिक राम बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। यहां ग्रामीण की हालत नाजुक बनी हुई है।
यह पहला मामला है जब सीआईएसएफ के जवानों द्वारा निहत्थे ग्रामीण पर गोलियां बरसाई गई ।सूत्रों की मानें तो गोली चलाने का अधिकार उसी परिस्थिति में होता है जब किसी प्रकार के हमले की आशंका हो। बहरहाल दीपका पुलिस पूरे घटनाक्रम के हर पहलुओं की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -