खेल अकादमी में प्रवेश के लिए हाॅकी खेल के परीक्षण में 156 बच्चे हुए शामिल

Must Read
नमस्ते कोरबा ::खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बिलासपुर एवं रायपुर में खेल अकादमी में प्रवेश के लिए आज हाॅकी खेल का चयन परीक्षण किया गया। परीक्षण में जिले से कुल 156 बच्चों ने भाग लिया। जिला स्तरीय चयन परीक्षण सी.एस.ई.बी.खेल मैदान परिसर में सुबह नौ बजे से आयोजित किया गया। चयन परीक्षण में जिले के 09 से 17 वर्ष आयुवर्ग के खिलाड़ी में कुल 156 बालक-बालिकाओं ने चयन परीक्षण में सम्मिलित होकर मोटर एब्लिटी टेस्ट जिसमें उंचाई, वजन, वर्टिकल जंप, शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंट स्र्टाट, बाॅल थ्रो एवं 800 मीटर रन का परीक्षण दिया। इसके पश्चात बच्चों ने स्कील टेस्ट अंर्तगत अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि खेल अकादमी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षण का आयोजन जिला स्तरीय चयन समिति के सदस्य, सहायक संचालक, संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण श्री प्रमोद बैस,, जिला हाकी खेल विशेषज्ञ श्री के आर टण्डन, सचिव कोरबा जिला ओलंपिक एसोसिएशन श्री सुरेश क्रिस्ट्रोफर, सचिव छत्तीसगढ किकबाक्ंिसग एसोसिएशन श्री तारकेश मिश्रा, प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी श्री आर.के. पाण्डेय, की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 20 फरवरी को तीरंदाजी खेल का चयन परीक्षण किया जाएगा।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -