Tuesday, February 17, 2026

अयोध्या से आए अक्षत कलश की निकाली गई अंचल में भव्य शोभायात्रा,जगह-जगह हुआ स्वागत

Must Read

 अयोध्या से आए अक्षत कलश की निकाली गई अंचल में भव्य शोभायात्रा,जगह-जगह हुआ स्वागत

NAMASTE KORBA :  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य अंतिम चरण पर हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले अखिल भारतीय स्तर पर अनेक आयोजन सनातन हिंदू समाज कर रहा है। इस बीच संपूर्ण समाज को मंदिर दर्शन के लिए न्योता देने अयोध्या में पूजित अक्षत कलश चाहू दिशा में भेजे जा रहे हैं।

कोरबा में भी अक्षत कलश का स्वागत शोभा यात्रा के साथ किया गया। प्राचीन राम जानकी मंदिर सीतामढ़ी से शुक्रवार की शाम पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। केसरिया ध्वज के साथ इसमें सभी समाज के लोग शामिल हुए।

सप्तदेव मंदिर, मुख्य मार्ग, पावर हाउस रोड, टी.पी. नगर चौक पर यात्रा का भव्य आत्मीय स्वागत हुआ। सीएसईबी चौराहे के नजदीक गायत्री शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना के साथ अक्षत कलश की स्थापना की गई। अक्षत कलश की नित्य प्रति पूजा-अर्चना और संकीर्तन के क्रम के बाद आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत गृह संपर्क अभियान प्रारंभ किया जाएगा और लोगों को राम मंदिर दर्शन के लिए अक्षत के साथ न्योता दिया जाएगा।

कोरबा जिले में श्री राम जन्मभूमि सेवा महोत्सव समिति इस कार्य को संपादित कर रही है। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में संपर्क कर कार्यक्रम करने का लक्ष्य रखा गया है। श्री राम जन्मभूमि सेवा महोत्सव समिति के द्वारा बताया गया कि 1 से 15 जनवरी तक घर-घर संपर्क अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान जिले में समस्त परिवार तक संपर्क किया जाएगा।

सभी को पूजित अक्षत प्रदान किया जाएगा व राम मंदिर का निमंत्रण व राम मंदिर अयोध्या का चित्र दिया जाएगा। 22 जनवरी को सुबह 11 से अपरान्ह 1 बजे तक अपने ग्राम, नगर, मोहल्ला, कॉलोनी में स्थित किसी भी मंदिर में सभी रामभक्त एकत्र होकर भजन कीर्तन करेंगे।

 

रविवार सुबह रिस्दी चौक से नकटीखार तिराहा तक वाहनों की आवाजाही होगी प्रतिबंधित,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,530SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -