*भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..*

Must Read

*भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..*

*संवाददाता : सुमित जालान*

*गौरेला पेंड्रा मरवाही* :- छत्तीसगढ में भारी बारिश का मंजर छाया हुआ है, सड़कें जलमग्न हो रही है, नदी नाले उफान पर है, जगह-जगह पानी जमा है। भारी बारिश के कारण रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका असर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भी देखने को मिल रहा है।

जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है, जिसके कारण नदी-नाले उफान पर हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए जिले की कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने जिले में स्कूलों की अवकाश के लिए आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति एवं मौसम विभाग द्वारा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किये जाने को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के सुरक्षा हेतु जिले के समस्त प्री प्रायमरी से कक्षा 12वीं तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सेजेज और अनुदान विद्यालयों में दिनांक 04 एवं 05 अगस्त 2023 को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -