*आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला समेत 12 बकरियो की मौत, तीन लोग झुलसे, बारिश के दौरान गिरा कहर..*

Must Read

*आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला समेत 12 बकरियो की मौत, तीन लोग झुलसे, बारिश के दौरान गिरा कहर..*

*संवाददाता : सुमित जालान*

*गौरेला पेंड्रा मरवाही* :- जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला समेत 12 बकरियों की मौत हो गई है। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

दरअसल, जिले में पिछले 2 दिनों से लागातार बारिश हो रही है। लोग बारिश के रुकते ही अपने जरूरी काम से निकल जाते हैं। ठीक उसी प्रकार पेंड्रा थाना क्षेत्र के अंडी ग्राम की अघनिया बाई बारिश के रुकते ही अपनी बकरियों को लेकर चराने घूम रही थी। तभी अचानक तेज बारिश होने लगी और अघनिया बाई बारिश से बचने के लिए बकरियों को लेकर पेड़ के नीचे रुक गई। इसी दौरान वही से गुजर रहे तीन अन्य लोग भी पानी से बचने पेड़ के नीचे जा पहुंचे। बारिश लागातार तेज हो रही थी और इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में सभी आ गए।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अघनिया बाई और उसकी 12 बकरियों की मौत मौके पर हो गई। वही उनके साथ खड़े तीन अन्य लोग हेमंत नायक 12 वर्षीय, प्रीति 17 वर्षीय और श्याम लाल 55 वर्षीय भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग*

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग* नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -