प्रभारी मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का कोरबा प्रवास 25 एवं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल जिला अस्पताल, अंग्रेजी स्कूल अवलोकन सहित महिला समूहों से करेंगे चर्चा

Must Read

नमस्ते कोरबा::जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 25 एवं 26 जनवरी को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। डाॅ. टेकाम 25 जनवरी को कोरबा शहर में डिंगापुर स्थित जिला पुस्तकालय एवं नगर पालिका निगम कोरबा अंतर्गत नवनिर्मित जिला पुस्तकालय का अवलोकन करेंगे। प्रभारी मंत्री डाॅ. टेकाम शहर में स्थित इंदिरा गांधी चिकित्सालय भी जाएंगे तथा अस्पताल में नवनिर्मित आईसीयू, माॅड्युलर ओटी का अवलोकन करेंगे। ओपन थियेटर घंटाघर मैदान कोरबा में स्थापित गढ़कलेवा का अवलोकन करेंगे तथा महिला स्वसहायता समूह से परिचर्चा भी करेंगे। इसके पश्चात डाॅ. टेकाम पंप हाउस कोरबा स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण करेंगे। डाॅ. टेकाम कोरबा प्रवास के दौरान 25 जनवरी को ही तहसील कटघोरा में धवईपुर क्लस्टर के लिए प्रस्थान करेंगे। धवईपुर क्लस्टर में महिला स्वसहायता समूह से परिसंवाद करेंगे।
जिले के प्रभारी मंत्री डाॅ. टेकाम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएसईबी फुटबाॅल ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके पश्चात डाॅ. टेकाम जिला सुरजपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -