अंचल के प्रसिद्ध गायक कलाकार मोहम्मद जाकिर हुसैन का आकस्मिक देहावसान

Must Read

अंचल के प्रसिद्ध गायक कलाकार मोहम्मद जाकिर हुसैन का आकस्मिक देहावसान

नमस्ते कोरबा  :- अंचल के प्रसिद्ध गायक कलाकार अमूल स्टार वॉइस ऑफ इंडिया फेम मोहम्मद जाकिर हुसैन का मंगलवार शाम आकस्मिक देहावसान हो गया। अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों में राज करने वाले जाकिर हुसैन परिवार के साथ बिलासपुर गए हुए थे। वहां अचानक उनकी तबीयत कुछ बिगड़ी और थोड़ी देर में अंतिम सांस ले ली।

बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा था। वह अपने पीछे पिता, पत्नी और बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और शुभचिंतकों का उनके पुरानी बस्ती वार्ड 4 रानी रोड धनवार पारा स्थित निवास पर पहुंचना शुरू हो गया। उनका पार्थिव देह कोरबा लाया जा रहा है। बुधवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जाकिर हुसैन के निधन की खबर मिलने से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पोस्टमार्टम में देरी पर बवाल: सरपंच की पिटाई से मर्चुरी कर्मचारी की मौत

पोस्टमार्टम में देरी पर बवाल: सरपंच की पिटाई से मर्चुरी कर्मचारी की मौत नमस्ते कोरबा :- मेडिकल कॉलेज अस्पताल में...

More Articles Like This

- Advertisement -