Friday, March 14, 2025

राजस्व मंत्री ने बालकों क्षेत्र के लोगों से की भेंट मुलाकात

Must Read

राजस्व मंत्री ने बालकों क्षेत्र के लोगों से की भेंट मुलाकात

Namaste Korba :-  कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल दर्री क्षेत्र के बाद गुरुवार को बालको क्षेत्र के लोगों से भेंट मुलाकात करने दौरे पर थे। दोपहर 1 बजे सबसे पहले वार्ड क्र.42 रूमगड़ा पहुंचे यहॉ पर उन्होंने पूर्व पार्षद सम्मल कुवर कंवर के निवास पर चाय लिया और रूमगड़ा तथा शिवनगर के निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी इसके बाद बेलगिरी बस्ती पहुंचकर सुसीला उपाध्याय के निवास पर बस्तीवासियों से सौजन्य भेंट कर उनका हालचाल जाना।

दोपहर 02 बजे वार्ड क्र. 41 परसाभाठा में डॉ मोतीलाल चन्द्रा के निवास पर वार्ड वासियों से भेंट मुलाकात किया और वार्ड तथा वार्ड वासियों के समस्याओं से अवगत हुए और उनकी मांगो पर विचार विमर्श किया तत्पश्चात् दोपहर 03 बजे बालको के नेहरू नगर वार्ड क्र. 40 में वार्ड पार्षद कृपाराम साहू के निवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर उनके साथ बैठकर भोजन किया। यहॉ बालको क्षेत्र निवासी एवं कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उनसे भेंट मुलाकात करते राजस्व मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश भर में कांग्रेस लोकतंत्र के लिए जो लड़ाई लड़ रही है वह सिर्फ हमारी या कांग्रेस की लड़ाई नही है। ये लड़ाई आपके लिए आपके भविष्य की लड़ाई है। हम सब जानते हैं भारत के हर एक नागरिक जो भारत को धर्म, जाति, स्त्री-पुरूष के बंटवारे से उपर देखना चाहते हैं भारत के हर एक नागरिक भारत में शांति चाहते है, रोजगार चाहते हैं, विकास चाहते हैं, वैज्ञानिक सोच चाहते हैं, लोकतंत्र चाहते हैं।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आगे कहा कि कोरबा का जो विकास आप देख रहे हैं वे सभी कांग्रेस शासन के समय स्थापित किया गया विकास है। केन्द्र में भी कांग्रेस सरकार ने मनरेगा, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, वन अधिकार अधिनियम, भूमि अधिग्रहण अधिनियम जैसे सैकड़ों कानून लागु कर आम जनों को सुविधा व लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आप सभी ने इतने वर्षो तक मुझे प्यार-सम्मान और आशीर्वाद देते आ रहे हैं इसका एहसास मुझे शुरू दिन से ही होते आ रहा है। यह आखिरी सांस तक रहेगा। कोरबा के प्रगति के लिए कोरबा में अमन चैन व शांति स्थापित हो उसके लिए मैंने हर सम्भव प्रयास किया है और आगे भी करते रहूंगा। इस कार्यक्रम के बाद वार्ड क्र. 34 लालघाट पहुंचे और वार्ड वासियों से मिलकर उनका हाल जाना।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,230SubscribersSubscribe
Latest News

दिलबहार को ढूंढता है दिल…*अब वो दिल बहार नहीं*

दिलबहार को ढूंढता है दिल...*अब वो दिल बहार नहीं* विशेष लेख : कमलज्योति सर जनसंपर्क कोरबा नमस्ते कोरबा :- पहले जब...

More Articles Like This

- Advertisement -