जिले में पड़ रही है कड़ाके की सर्दी,3 दिन के अवकाश के बाद आज से खुलेंगे स्कूल

Must Read

जिले में पड़ रही है कड़ाके की सर्दी, 3 दिन के अवकाश के बाद आज से खुलेंगे स्कूल

नमस्ते कोरबा :- जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी की वजह से बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े इस वजह से जिला प्रशासन ने 5 से 7 जनवरी तक जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किया था, ठंड का पारा अभी भी नीचे गिरा हुआ है कड़कड़ाती ठंड में बच्चों को आज से सुबह स्कूल जाने की मजबूरी होगी अवकाश बढ़ाए जाने के संबंध में जिला प्रशासन से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है,

स्कूली बच्चों को 4 दिन का अवकाश मिल चुका है किंतु सर्दी का सितम अपने पूरे शबाब पर है, ठंड की वजह से पूर्व में जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदला था किंतु जिले में पड़ रही ठंड की वजह से वह भी कारगर साबित नहीं हो रहा है,

सर्द मौसम को देखते हुए अवकाश बढ़ाने के संबंध में चर्चाएं होने लगी है परंतु अभी तक ऐसा कोई नया सरकारी आदेश नहीं जारी हुआ है जिससे अभिभावक भी ठंड को लेकर थोड़े चिंतित हैं और छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में कतरा रहे हैं,

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

ऑपरेशन के 3 महीने बाद भी दर्द से कराह रही महिला, कल्चर रिपोर्ट पर उठे सवाल,मामला कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल का

 ऑपरेशन के 3 महीने बाद भी दर्द से कराह रही महिला, कल्चर रिपोर्ट पर उठे सवाल,मामला कोरबा के शिवाय...

More Articles Like This

- Advertisement -