राजपूत क्षत्रिय समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने

Must Read

राजपूत क्षत्रिय समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने

नमस्ते कोरबा :- राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयास स्वरुप कोरबा शहर में विकास के काम लगातार हो रहे है जिनका उनके द्वारा लोकार्पण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम के वार्ड नंबर 25 गजानन सांई मंदिर के पास जिम भवन लोकार्पण व स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही राजपूत क्षत्रिय समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया गया। 13 लाख 84 हजार की लागत से भवन का निर्माण किया गया है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल व सांसद ज्योत्सना महंत की मौजूदगी में लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। समाज को नए भवन की सौगात मिलने पर राजस्व मंत्री ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा समाज के लोगों ने भी मौके पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सभी ने इस सौगात के लिए राजस्व मंत्री को साधूवाद दिया।

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

ऑपरेशन के 3 महीने बाद भी दर्द से कराह रही महिला, कल्चर रिपोर्ट पर उठे सवाल,मामला कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल का

 ऑपरेशन के 3 महीने बाद भी दर्द से कराह रही महिला, कल्चर रिपोर्ट पर उठे सवाल,मामला कोरबा के शिवाय...

More Articles Like This

- Advertisement -