इंसानों और परिंदों की प्यारी दोस्ती शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग में सैकड़ों की संख्या में पहुंचते हैं कबूतर

Must Read

शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग में सैकड़ों की संख्या में पहुंचते हैं कबूतर

नमस्ते कोरबा  :- एक और जहां पूरा कोरबा शहर प्रदूषण की मार झेल रहा है और लोगों का जीना मुहाल हो गया है, शहर की आबोहवा इंसानों के साथ ही पशु पक्षियों को भी प्रभावित कर रही है,शहर इस कदर प्रदूषित हो गया है कि शहरी इलाके में परिंदे नजर नहीं आते,

मगर शहर में बढ़ते प्रदूषण एवं गाड़ियों की शोर-शराबे के बीच जिले के सबसे व्यस्ततम मार्ग में हर रोज सैकड़ों की संख्या में दिन में तीन से चार बार कबूतरों का आना किसी आश्चर्य से कम नहीं,हम बात कर रहे हैं निहारिका टॉकीज के मुख्य मार्ग की जहां सुभाष चौक से घंटाघर के बीच महानदी कांपलेक्स में कुछ व्यापारियों के द्वारा कुछ वर्ष पूर्व अपने दुकानों के पास आने वाले परिंदों को दाना डालना शुरू किया गया था जिनकी संख्या आज सैकड़ों में है,

यहां के एक व्यापारी ने बताया कि इन कबूतरों से अब ऐसी दोस्ती हो गई है कि दिन में तीन से चार बार यह जरूर आते हैं और हमारे द्वारा इनको दाना खिलाया जाता है, इन कबूतरों के द्वारा आज तक किसी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है और ना ही यहां के व्यापारियों एवं दुकानों में कार्यरत लोगों के द्वारा इनको कभी नुकसान पहुंचाया गया है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -