पुलिस बीट सिस्टम के अंतर्गत बीट में लिया गया मीटिंग बीट प्रभारी एवम बीट आरक्षक का कराया गया परिचय नशा मुक्ति एवं सायबर फ्रॉड के सम्बंध में किया गया जागरूक

Must Read
नमस्ते कोरबा :पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा जिले में घटित होने वाले अपराधों पर नियंत्रण अपराधियों के धरपकड़ ,जिले में निवासरत सभी लोगों तक पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की पहुंच सुनिश्चित करने ,आसूचना तंत्र मजबूत करने एवम आम जनता से मित्रवत सम्बन्ध स्थापित करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में आने वाले शहर/गांव को छोटे छोटे बीट में विभक्त कर प्रत्येक बीट में 1 आरक्षक/प्र आरक्षक को जिम्मेदारी दिया जाकर बीट प्रणाली की शुरुआत की गई है ।विगत क्राइम मीटिंग में पुलिस अभिषेक मीणा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित कर बीट प्रणाली की शुरुआत करने के निर्देश दिए गए थे । प्राप्त निर्देश के पालन में पुलिस चौकी सी एस ई बी क्षेत्र को 12 बीट में विभक्त कर 18 आरक्षक गण को बीट की जिम्मेदारी दी गई है एवम 4 बीट प्रभारी बनाए गए हैं ।आज दिनांक 25-12- 2020 को चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू के द्वारा ढोढ़ीपारा बीट में निवासरत लोगों के बीच जाकर मीटिंग लिया गया । मीटिंग में बीट प्रणाली के फायदे के बारे में बताकर अवैध धंधों में लिप्त असामाजिक तत्वों के बारे में सूचना देने,किसी घटना की जानकारी तत्काल देने हेतु समझाइश देकर बीट आरक्षक, बीट प्रभारी एवम चौकी प्रभारी का मोबाइल नम्बर साझा किया गया । मीटिंग के दौरान साइबर क्राइम,ऑनलाइन ठगी के बारे में बताकर बचाव के उपाय बताए गए ।साथ ही नशाखोरी से होने वाले नुकसान एवम नशा से दूर रहने के सम्बन्ध में समझाइश दिया गया
इस अवसर पर चौकी प्रभारी उप निरी कृष्णा साहू ,आर परमानंद दिवाकर, ,सरोज साहू ,पार्षद धन साय साहू सहित काफी संख्या में महिला पुरुष एवम बच्चे उपस्थित थे ।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -