नौकरी लगाने के नाम से युवकों से लाखों की ठगी,पुलिस ने किया मामला पंजीबद्ध

Must Read

नमस्ते कोरबा :- ठगी करने वाला प्रकाश दास महंत बाल्को नगर का ही रहने वाला है। जो बेरोजगार युवकों को बालको प्लांट में नौकरी दिलाने के नाम से अपने झांसे में लेता है और एडवांस के रूप में रकम मांग कर ठगी कर देता है।

5 फरवरी 2022 को उसके झांसे में बेलाकछार के संगम नगर का मिथुन कुम्हार आ गया।जिसकी मुलाकात भदरापारा विनोद हार्डवेयर के पास हुआ था। वहां पर प्रकाश दास महंत किसी को बालको प्लांट में नौकरी लगाने की बात कह रहा था, मिथुन ने जब उससे पूछा तो उसने कहा कि बालको प्लांट में तुम्हारा भी नौकरी लग जायेगा। कागजात बनाने के लिए खर्चा लगेगा कहते हुए उसने एडवांस रुपए 2 हजार ₹ लिया। आगे यह भी बोला कि तुम्हारे रिस्तेदार व पहचान वाले व्यक्ति होंगे तो ले आना मैं उनकी भी नौकरी लगवा दूंगा।

8-10 दिन बाद बुलवाया तब मिथुन अपने परिचित अजय कुमार, रोहित कुमार के साथ गया। वो उन लोगों को भी नौकरी लगाने का आश्वासन दिया। फिर उससे 6000/- रूपये, अजय कुमार से 6000/- रूपये और रोहित कुमार से 6000/- रूपये लिया। मार्च तक आप लोगों का नौकरी लग जायेगा। गेट पास बनने से पहले और रूपया देना पड़ेगा बोला। अजय से 45000/ रूपये, रोहित कुमार से 15000/रूपये, नन्द कुमार 15000/ रूपये तथा मिथुन से 8000/ रूपये लिया है।

इसी प्रकार विजय कुमार दिवान, रघुवर प्रसाद साहू, चेतन कुमार, मोह. मजीज कुरैशी, मनोज कुमार से भी नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर नगद व डिजिटल माध्यम से रूपये लिया गया। सभी लोगों से मिलाकर कुल रकम पौने 5 लाख की ठगी कर ली गई मामले में बाल को पुलिस ने आरोपी प्रकाश दास महंत के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -